{"_id":"6674c241148d6341d70f6f07","slug":"bjps-state-level-felicitation-ceremony-on-23rd-rohtak-news-c-17-roh1019-447387-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा का प्रदेशस्तरीय अभिनंदन समारोह 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा का प्रदेशस्तरीय अभिनंदन समारोह 23 को
विज्ञापन
20सीटीके09...भाजपा के मंगल कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते पुर्व मंत्री मनीष कुमार ग्
रोहतक। भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 जून को चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी विप्लब देव के अलावा नवनिर्वाचित प्रदेश के पांचों सांसद प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे।
यहां उनका पार्टी की तरफ से अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व पार्टी के विधायक भी शिरकत करेंगे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
ग्रोवर ने कहा कि भाजपा केंद्र की तरह प्रदेश में भी जीत की हैट्रिक लगाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी के रूप में धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश के पांचों सांसद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अलावा सांसद नवीन जिंदल और सांसद धर्मबीर सिंह रोहतक पहुचेंगे। अभिनंदन समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक और राज्यसभा सांसद और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद होंगे। समारोह के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती रही है। जबकि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा भी मौजूद रहे।