फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP seems to be losing ground in 2029 Lok Sabha elections: Former CM

भाजपा को 2029 के लोकसभा चुनाव में जमीन खिसकती दिख रही : पूर्व सीएम

Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP seems to be losing ground in 2029 Lok Sabha elections: Former CM
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा में 20 सितंबर 2023 को 454 वोटों से पास हुआ था। भाजपा महिला हितैषी होती तो इसे लागू कर देती। हाल ही में गिरा संशोधन बिल, महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह केवल परिसीमन संबंधी संशोधन था।
विज्ञापन

कहा, इस संशोधन में सरकार देश के इलेक्टोरल मैप को अपने हिसाब से बदलना चाहती थी। भाजपा को वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में जमीन खिसकती दिख रही है इसीलिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। वह शनिवार दोपहर को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है। मंडी में न तो खरीद की व्यवस्था है न उठान हो रही है। इस कारण मंडी में फसल रखने की जगह तक नहीं मिल पा रही है। किसानों को 72 घंटे में भुगतान का वादा किया था। इसके बावजूद किसान 8 से 10 दिन से पेमेंट के लिए भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नए नियमों के नाम पर किसानों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। किसानों को कतार में खड़ा कर दिया है। बायोमीट्रिक हाजिरी लगा रही है, कहीं ट्रैक्टर के नंबर लिए जा रहे हैं। किसान सरकार से दुखी होकर छोटी मंडियों, बेरी, दुबलधन, महम, सांघी, किलोई पर ताले लगा रहे हैं।
हुड्डा ने कहा कि 2014 में हमने कर्मचारियों को स्थायी बनाने का प्रस्ताव पास किया था। भाजपा सरकार ने इसे 12 साल तक उलझाए रखा। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारी नीति के पक्ष में फैसला दिया है। सरकार खुद के लगाए एचकेआरएन कर्मचारियों को लगातार निकालने में लगी है।

इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, सुभाष बतरा, संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, शहरी प्रधान कुलदीप केडी व बलवान रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed