फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP-JJP wants to deprive farmers of compensation and MSP: Hooda

किसानों को मुआवजे और एमएसपी से वंचित करना चाहती है भाजपा-जजपा : हुड्डा

Mon, 22 May 2023 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP wants to deprive farmers of compensation and MSP: Hooda
हाथ जोड़ो अ​भियान के दौरान लोगों से मिलते पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा । विज्ञ​प्ति
रोहतक। भाजपा-जजपा सरकार ने हर वर्ग को कभी न खत्म होने वाली कतार में खड़ा कर रखा है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए कतारबद्ध है। सरकार भर्तियां नहीं कर रही है। इतना ही नहीं बार-बार मांग के बावजूद सीईटी को क्वालीफाई परीक्षा नहीं माना जा रहा है। सरकार सीईटी क्वालीफाई करने वाले सभी अभ्यार्थियों को भर्ती परीक्षाओं में बैठने का मौका नहीं देना चाहती। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे रविवार को ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत गांधरा, अटायल, कसरेंटी, पाक्समा, भालोठ, बोहर और गढ़ी बोहर गांव में लोगों से संपर्क करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान मुआवजे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कतार में खड़ा है। सरकार ने किसानों को इनसे वंचित रखना चाहता है। किसानों के साथ फिर धोखा किया गया है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए खराबे का मुआवजा लेने के लिए किसान कई महीने से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने जानबूझकर गिरदावरी में देरी की। अब सिर्फ 3.39 लाख एकड़ फसल के खराबे का ही मुआवजा दिए जाने की बात कही जा रही है। जबकि किसानों ने 17.14 लाख एकड़ भूमि पर खराबे की शिकायत की थी। सरकार फसल बीमा के नाम पर सिर्फ ठगी कर रही है। यह योजना सिर्फ बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यहां पूर्व सीएम ने कहा कि राजीव गांधी की सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को मताधिकार देने की क्रांतिकारी सोच और संकल्प ने भारत को विकसित लोकतंत्र व आधुनिक राष्ट्र बनाया है। उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक बीबी बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक संत कुमार, प्रो. वीरेंद्र, प्रेम अत्री, रामकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed