फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is an ideology based party: Phanindra Nath Sharma

भाजपा विचार आधारित पार्टी : फणींद्र नाथ शर्मा

Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP is an ideology based party: Phanindra Nath Sharma
23सीटीके13..भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत करते वर
रोहतक। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का कहना है कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। जिसका सदस्यता अभियान पार्टी का आधारभूत अभियान है। शर्मा शनिवार को एमडीयू स्थित सभागार में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व में फैले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता अपने व्यवहार व कर्म से यह सुनिश्चित करते हैं कि देश का भला पहले है। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा की सदस्यता इसलिए न लें कि किसी दल का सदस्य मात्र बनना है, बल्कि इसलिए पार्टी के सदस्य बनें कि राष्ट्र के लिए काम करना है। शर्मा ने सदस्यता पर्व के प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन 500 से अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है, जिसमें राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे जबकि स्वयं का तीसरा स्थान है। कार्यक्रम का संयोजन छात्र नेता व रिसर्च स्कॉलर डॉक्टर मन्नू कुंडू ने किया, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली ने किया। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नारायण भड़ाना, जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, वजीर खोखर, श्रीभगवान, संस्कृत विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed