{"_id":"650a0a5623df93b56406f92c","slug":"bike-riding-youth-collided-with-mother-and-son-in-indira-colony-rohtak-news-c-17-roh1018-250623-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने मारी मां-बेटे टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने मारी मां-बेटे टक्कर
विज्ञापन
रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार शाम को दो बुलैट बाइक सवार युवकों ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। मां तो साइड में कूदकर बच गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें सत्ते नाम का युवक घायल हो गया। इसके बाद युवक भीड़ बढ़ने पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। सिटी पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी दर्शना ने बताया कि वह अपने बेटे टिक्कू के साथ शाम करीब पांच बजे ब्राह्मण धर्मशाला के पास से बाइक पर जा रही थी। सामने से दो बुलैट पर सवार होकर छह युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दर्शना तो साइड में कूद गई, जबकि लक्की की जांघ में चोट आई। इससे भीड़ जमा हो गई। युवकों ने खुद को घिरता देखकर पथराव कर दिया। इससे कॉलोनी का युवक सत्ते ईंट लगने से घायल हो गया। युवक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। वारदात से इंदिरा कॉलोनी के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया।
इंदिरा कॉलोनी और गौकर्ण चौकी हो चुकी हैं बंद
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले हिसार रोड पर जहां इंदिरा कॉलोनी थी, जबकि गौड़ कॉलेज के पास गौकर्ण पुलिस चौकी थी। दोनों चौकी बंद कर दी गई। पुलिस प्रशासन से मांग है कि चौकी फिर से चालू की जाएं।