{"_id":"6718022e9c08c09bb404c0d4","slug":"bike-riding-miscreants-beat-up-delivery-boy-and-looted-it-rohtak-news-c-17-roh1020-530822-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाइक सवार बदमाशों ने डिलिवरी बॉय से मारपीट कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाइक सवार बदमाशों ने डिलिवरी बॉय से मारपीट कर की लूटपाट
Wed, 23 Oct 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर थानाक्षेत्र के बल्लम और ककराणा के बीच बाइक सवार बदमाशों ने एक डिलिवरी बॉय से मारपीट करके 10 हजार रुपये और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आराेपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव काहनौर निवासी विकास की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो निजी कंपनियों के लिए डिलिवरी बॉय का काम करता है। 22 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे वह बल्लम गांव में ऑर्डर देने के लिए गया था। इसके बाद ककराणा गांव में ऑर्डर देने के लिए जा रहा था। दोनों गांव के बीच में जब वह पहुंचा तो एक बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने अपनी बाइक आगे लगाकर उसे रोक दिया। एक ने उसकी बाइक की चाबी निकाली तो उससे विवाद हो गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उससे 10 हजार रुपये, एक मोबाइल और डिलिवरी के लिए ले जा रहे सामान को भी लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।