फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider machine operator shot

बाइक सवार मशीन ऑपरेटर को मारी गोली

Fri, 17 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider machine operator shot
रोहतक। शहर के शीतल नगर में वीरवार दोपहर जलघर के सामने बाइक सवार युवक को दूसरे युवक ने कंधे में गोली मार दी। घायल 24 वर्षीय मंजीत को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शीतल नगर निवासी मनीष ने बताया कि उसका भाई मंजीत गांधरा मोड़ स्थित कंपनी में मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्य करता है। वीरवार को दोपहर बाइक पर जा रहा था, जहां उसे एक परिचित युवक मिल गया। उससे बाइक पर ही बैठे हुए बातचीत कर रहा था। तभी बाइक पर एक युवक आया और बोला मंजीत कौन है। जैसे ही मंजीत ने हां की, आरोपी ने गोली मार दी, जो उसके भाई के कंधे में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वह तत्काल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कालोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद घायल के बयान दर्ज किए। घायल के भाई मनीष का कहना है कि आरोपी युवक से उनका कोई विवाद नहीं था। नाम पूछकर गोली मारकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
शीतल नगर निवासी मंजीत को रोबिन नाम के युवक द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। वारदात के पीछे पुराना झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed