फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhupinder Singh Hooda Slam Abhay Chautala in Rohtak

Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय चौटाला पर बोला हमला, कहा- रोहतक जेल से चलती थी इनेलो राज में सरकार

Mon, 22 Sep 2025 02:04 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:04 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा इनेलो राज में सरकार रोहतक जेल से चलती थी। उन्होंने कहा इनेलो को अपनी रैली में अपनी सरकार के समय की उपलब्धियां गिनानी चाहिए।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Slam Abhay Chautala in Rohtak
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को रोहतक के डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इनेलो नेता अभय चौटाला पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली में यह बताएं कि महम में क्या कांड हुआ था और वहां कौन किसकी वर्दी पहनकर गया था।

विज्ञापन


25 सितंबर को ताऊ देवीलाल जयंती के अवसर पर इनेलो रोहतक की नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित करने जा रही है। इसके लिए अभय चौटाला पिछले एक सप्ताह से रोहतक में सक्रिय हैं और लगातार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमले कर रहे हैं। जवाब में हुड्डा ने कहा कि वह व्यक्तिगत आरोपों से बचना चाहते हैं, लेकिन इनेलो को अपनी रैली में ताऊ देवीलाल जयंती के बहाने उपलब्धियां गिनानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि इनेलो ने किसानों से वादा किया था कि 'न मीटर रहेगा, न मीटर रीडर', लेकिन फिर किसानों पर गोलियां क्यों चलवाई गईं? 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हुड्डा ने आगे कहा कि इनेलो राज में किसान कर्ज लेने पर रिकवरी अफसरों की गाड़ी देखकर खेतों में भागता था। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या इनेलो यह बताएगी कि उनके शासन में कानून-व्यवस्था का क्या हाल था, जब रोहतक जेल से प्रदेश की सरकार चलती थी? इसके साथ ही हुड्डा ने इनेलो से यह भी पूछा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने किसके साथ सीटों का समझौता किया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने हाल ही में करनाल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा था कि अब प्रदेश कांग्रेस की कमान कुमारी शैलजा को सौंप देनी चाहिए, क्योंकि उनकी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उम्र हो चुकी है और उन्हें राजनीति से रिटायर मान लिया जाए। इस पर हुड्डा ने जवाब दिया, बीरेंद्र सिंह मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं न तो रिटायर हूं और न ही थका हुआ हूं। कुमारी शैलजा को लेकर पूछे गए सवाल को हुड्डा ने टाल दिया।



ये भी पढ़ें: Ambala: राहुल गांधी पर फिर भड़के हरियाणा के मंत्री अनिल विज, बोले- उन्हें दिमाग के इलाज की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed