{"_id":"68cfcf5fb514b679e20a4cc0","slug":"minister-anil-vij-slam-rahul-gandhi-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: राहुल गांधी पर फिर भड़के हरियाणा के मंत्री अनिल विज, बोले- उन्हें दिमाग के इलाज की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: राहुल गांधी पर फिर भड़के हरियाणा के मंत्री अनिल विज, बोले- उन्हें दिमाग के इलाज की जरूरत
Sun, 21 Sep 2025 03:42 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, अंबाला
एएनआई, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Sep 2025 03:42 PM IST
सार
पीएम मोदी को राहुल गांधी द्वारा कमजोर प्रधानमंत्री बताए जाने पर मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल गांधी नकारात्मकता से ग्रसित हैं उन्हें मनोवैज्ञानिक से इलाज करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा राहुल गांधी नकारात्मकता से ग्रसित हैं उनको किसी मनोवैज्ञानिक से अपना इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
आज पूरा विश्व भारत से मिलाना चाहता है हाथ: विज
मंत्री अनिल विज ने कहा आज पूरा विश्व भारत से हाथ मिलाना चाहता है। साल 2011 में हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी लेकिन आज हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मविश्वास दिया है। आज भारतीयों की सारे विश्व में कदर होती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने मोदी को बताया था कमजोर प्रधानमंत्री
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा भारत के पास कमजोर प्रधानमंत्री है। राहुल गांधी ने अपना 2017 का पोस्ट भी शेयर किया, उस वक्त भी उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया था कि पीएम ने एच-1बी वीजा पर अमेरिका से बात नहीं की थी। इसी को लेकर मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
एच-1बी वीजा की अमेरिका ने बढ़ाई फीस
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को एच-1बी वीजा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया। ट्रंप ने H1-B वीजा की सालाना फीस को लेकर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस नए आदेश के मुताबिक, एच-1बी वीजा की फीस को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया गया है। ट्रंप के इस फैसले को अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ सकता है। बता दें कि एच-1बी वीजा पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिका में कार्यरत हैं।
#WATCH | Ambala: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's jibe at PM Modi following US President Trump's Executive Order to raise the H-1B visa fee to $100,000, Haryana Minister Anil Vij says, "...PM Modi has given the country a sense of self-confidence. Today, all Indians are respected… pic.twitter.com/HOOIarMOzN
— ANI (@ANI) September 21, 2025