फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhavya Bishnoi met CM after victory in Adampur by-election

Haryana: आदमपुर उप चुनाव में जीत के बाद सीएम से मिले भव्य, CM बोले- भाजपा की जीत सामूहिक

Tue, 08 Nov 2022 04:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 04:10 AM IST
सार

सोमवार की देर शाम रोहतक पहुंचे सीएम ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया और बोले कि भाजपा में चुनाव की जीत का श्रेय किसी व्यक्ति विशेष को नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
Bhavya Bishnoi met CM after victory in Adampur by-election
आदमपुर उप चुनाव में जीत के बाद सीएम से मिले भव्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदमपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय सामूहिक प्रयास को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी चुनाव की जीत का श्रेय किसी व्यक्ति विशेष को नहीं दिया जाता। यह सबको सामूहिक रूप से मिलता है। मुख्यमंत्री सोमवार की देर शाम रोहतक पहुंचे और भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आदमपुर उप चुनाव की जीत को लेकर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें पार्टी का प्रत्याशी, कार्यकर्ता व नेता सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं। आदमपुर उपचुनाव में मिली जीत के लिए मुख्यमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य किया गया है और आने वाले समय में तेजी से और भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


चौधरी भजन लाल के देहांत के बाद आदमपुर क्षेत्र के साथ विकास के मामले में तत्कालीन सरकारों ने भेदभाव किया, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बराबर विकास कार्य करवा रही है। नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई की पहली जिम्मेदारी क्षेत्र के विकास की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, भाजपा नेता सतीश नांदल, मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, गुलशन भाटिया, शमशेर खरकड़ा, तरुण सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

पूर्व सीएम को समझना चाहिए जीत जीत होती है 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि जीत जीत होती है और हार हार। भाजपा जिस भी राज्य में एक बार शासन में आ जाती है तो लगातार आगे बढ़ती है। विपक्षी नेताओं के साथ उनकी कोई जातीय दुश्मनी नहीं है, बल्कि उनकी सबसे बातचीत होती रहती है। उनकी कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत हुई थी। विपक्ष के विधायक भी अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास आते रहते हैं, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज तक उनके पास अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए नहीं आये हैं। उन्होंने गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र में विकास रैली की थी और इस रैली में की गई विकास की सभी घोषणाओं पर कार्य किया गया है। 

नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई ने छुए पैर तो सीएम ने गले लगाया  
आदमपुर उप चुनाव के नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई ने जैसे ही पांव छुए तो सीएम ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान उनके पिता कुलदीप बिश्नोई व मां रेणुका ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर का उपचुनाव उनके राजनीतिक जीवन का सबसे सरल चुनाव था। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की हार नहीं, बल्कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हार हुई है। 

‘आदमपुर ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की विकास नीतियों पर लगाई मोहर’
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास की नीतियों पर मोहर लगा दी है। इस हार से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुरी तरह से बौखला गए हैं। 


हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को सायं राष्ट्रपति के कार्यक्रम के प्रबंधों की समीक्षा की। सोमवार को सायं हेलिकॉप्टर से बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में पहुंचे। हेलीपैड पर उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश जारी किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed