फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhabhi killed by stabbing a knife

चाकू घोंप कर की भाभी की हत्या

Wed, 03 Jun 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi killed by stabbing a knife
गांव खरक जाटान में 23 वर्षीय महिला की उसी के देवर ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। देवर भाभी के बीच किसी बात को लेकर एक महीने पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में देवर ने अपनी भाभी की छाती में चाकू से वार कर हत्या कर दी। थाना लाखनमाजरा पुलिस ने मृतका की चाची के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। तेज कॉलोनी निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जेठ विनोद व जेठानी कविता की मौत करीब 10-12 साल पहले हो गई थी। विनोद के तीन बच्चे सोनिया, सोनू और साहिल है। तीनों का पालन पोषण उसी ने किया है। सोनिया की शादी करीब 6-7 साल पहले खरक जाटान निवासी टिंकू से हुई थी। सोनिया का देवर बिल्ला उर्फ बलजीत सोनिया से पिछले कई महीने से रंजिश रख रहा था। एक जून की रात को सूचना मिली कि बिल्ला ने सोनिया पर चाकू से हमला कर दिया। सोनिया को गंभीर हालात में पीजीआई में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंची। जहां मंगलवार दोपहर को सोनिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना लाखनमाजरा प्रभारी और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम मौके पर पहुंची। थाना लाखनमाजरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति पड़ोसियों के पास बैठा, बेटे ने बताया चाचा ने मां को चाकू मार दिया : सोनिया की चाची बबीता के अनुसार सोनिया का पति टिंकू मजदूरी का काम करता है। सोनिया के तीन बच्चे है। 6 वर्षीय आयान, 4 वर्षीय शिवा और 2 वर्षीय लक्ष है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सोनिया के देवर जब उस पर चाकू से हमला किया, तो आयान चिल्लाता हुआ पड़ोसियों के घर बैठे अपने पापा के पहुंचा। आयान ने अपने पिता को बताया कि चाचा ने मेरी मम्मी को चाकू से मार दिया। टिंकू ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की सहायता से सोनिया को पीजीआई में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed