{"_id":"576d9c7c4f1c1ba321b48b3a","slug":"badminton-championship-at-mdu-650-players-will-play-sports-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में बैडमिंटन चैंपियनशिप, 650 खिलाड़ी करेंगे दो-दो हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में बैडमिंटन चैंपियनशिप, 650 खिलाड़ी करेंगे दो-दो हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 25 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में शुक्रवार को स्वर्गीय संजीव ढुल मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इसमें दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के 650 खिलाड़ी दो-दो हाथ करेंगे। तीन दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न वर्गों में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन एमडीयू वीसी प्रोफेसर बिजेंद्र कुमार पूनिया ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं के जीवन में खेलों का भी बड़ा महत्व है। खेल में जीत-हार होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाता है तो खिलाड़ी हमेशा बुलंदियों को छूता है। उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयनित होने खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और अमन कुमार को बधाई दी। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने चैंपियनशिप का संचालन करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी नांदल, आयोजन सचिव प्रवेश ढुल, प्रो. आर. पी. गर्ग, डॉ. राजकंवर हुड्डा, महेंद्र पाल पूनियानी, नरेश हुड्डा, नवीन कुमार, मुकेश गोयल, मनोज कुमार, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र ढुल, डॉ. रजनी मलिक और अमित दहिया मौजूद रहे।
पहले दिन ये रहे परिणाम
ब्वॉयज अंडर-11
1. कुंवरवीर राजस्थान - जतिन कुमार (15-8), (13-15), (15-16)
2. राहुल - हर्ष जम्मू (15-7), (10-15), (15-8)
3. अगम बजाम - स्टेराइट पार्थ (15-7), (15-9)
4. रितिक - हिमांशु तोमर (15-4), (15-6)
5. वंश दिल्ली - टम्मी (15-3), (15-6)
ब्वॉयज अंडर - 13
1. दिवांग तोमर दिल्ली - हिमांशु रोहतक (15-2), (15-2)
2. केतन नगर पंजाब - परमीत यादव (15-11), (15-7)
3. राहुल - यश सोनीपत (15-13), (15-9)
4. कर्ण - शिवचरण राजस्थान (15-3), (15-4)
5. कार्तिक राजस्थान - अनुराग भिवानी (15-8), (15-12)