{"_id":"6b00b6d88f7c44446c0e6217","slug":"baba-shyam-set-out-featuring-rohtak-news-c-17-roh1019-956720-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 3701 निशानों के साथ निकलीं बाबा श्याम की निशान यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 3701 निशानों के साथ निकलीं बाबा श्याम की निशान यात्राएं
विज्ञापन
रोहतक। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव की खुशियां पूरे शहर में देखने को मिलीं। सुबह से ही श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। शहर की तीन प्रमुख धार्मिक संस्थाओं की ओर से अलग-अलग मार्गों से भव्य निशान यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में कुल 3701 निशान और 1100 मंगल कलश शामिल रहे। केसरिया और लाल निशान थामे श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े तो सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।
दुर्गा मंदिर से निकली सबसे बड़ी यात्रा
श्रीश्याम मिलन परिवार की ओर से दुर्गा मंदिर से शहर की सबसे बड़ी निशान यात्रा निकाली गई। संस्था के प्रतिनिधि राजबीर जैन और जन सेवा से जुड़े पंकज गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसमें 2100 श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल हुए, जबकि पारंपरिक वेशभूषा में 1100 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए प्राचीन खाटू श्याम मंदिर पहुंची।
धनु मंदिर से निकली फ्रेंड्स सेवा समिति की यात्रा
फ्रेंड्स सेवा समिति की ओर से झज्जर रोड स्थित धनु मंदिर से 1100 निशानों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शिवम जिंदल और आकाश सिंगला की अगुवाई में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं और दुकानदारों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
अनाज मंडी से 501 निशानों के साथ निकली तीसरी यात्रा
एकादशी परिवार, अनाज मंडी की ओर से भी बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। संदीप गर्ग और शुभम मित्तल के संयोजन में अनाज मंडी स्थित परशुराम पेच से 501 निशानों के साथ यात्रा रवाना हुई।