{"_id":"66996f651af98999fd0bbfc4","slug":"aunt-dies-nephew-injured-in-road-accident-rohtak-news-c-17-roh1020-465911-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क हादसे में बुआ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क हादसे में बुआ की मौत, भतीजा घायल
Fri, 19 Jul 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर थानाक्षेत्र में खैरड़ी मोड और 152डी एक्सप्रेसवे के पास बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरु करा दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला भिवानी निवासी मोनू ने बताया कि वह बाइक से भिवानी के ही गांव ढाणी माहू गया था। वहां से उसकी बुआ रामरती ने कहा कि उसे बौंदकला निवासी छोटी बहन के बीमार पति जगदीश प्रजापत को देखने के लिए जाना है। दोनों बाइक पर सवार होकर बौंदकला से वापस आ रहे थे। जब 152डी रोड के भिवानी की तरफ वाले गोल चक्कर पर पहुंचे तो सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि माेनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया।