{"_id":"661dc96bcb9a8f8f610b28b7","slug":"assistant-professor-attacked-with-knife-when-stopped-from-roaming-near-girls-toilet-in-college-rohtak-news-c-17-roh1019-403276-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉलेज में लड़कियों के शौचालय के पास घूमने से रोका तो सहायक प्रोफेसर पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉलेज में लड़कियों के शौचालय के पास घूमने से रोका तो सहायक प्रोफेसर पर चाकू से हमला
Tue, 16 Apr 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
56... अस्पताल में भर्ती सहायक प्रोफेसर कुलदीप
रोहतक। जसिया गांव के राजकीय महाविद्यालय में कालेज के छात्र को लड़कियों के शौचालय के पास घूमने से रोका तो आरोपी ने सहायक प्रोफेसर को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल सहायक प्रोफेसर को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक शहर के गीताजंलि एन्कलेव निवासी कुलदीप कपूर ने बताया कि वह ढाई साल से जसिया में राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। जसिया गांव का युवक रवींद्र कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसे असामाजिक गविविधियों के चलते पहले भी चेतावनी देकर छोड़ा गया था। कॉलेज में उसके परिजनों को भी बुलाया गया था। तभी से वह रंजिश रखे हुए था। सोमवार को जब आरोपी छात्र को लड़कियों के शौचालय के नजदीक घूमते देखा तो टोकने पर जेब से चाकू निकाल कर वार किया। चाकू सीने में बाईं तरफ लगा, जहां चार इंच तक घाव हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी के तीन साथी और सहायक प्रोफेसर की तरफ भागे। इसी दौरान कालेज का स्टाफ आ गया, उनके साथ आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। उसे स्टाफ सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वर्जन
घायल सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर