फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASHA workers will run a campaign against female foeticide

Rohtak News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आशा कार्यकर्ता चलाएंगी अभियान

Mon, 08 Sep 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers will run a campaign against female foeticide
23 सुखपुरा चौक ​स्थित प्रभात भवन में कन्या भ्रूण हत्या पर जिला स्तरीय सेमिनार में उप​स्थित आशा
रोहतक। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। राज्य में आशा वर्कर्स के दो जत्थे 26 सितंबर तक अभियान में हिस्सा लेंगे। साथ ही सभी 22 जिलों को कवर करते हुए 26 सितंबर को मुख्यमंत्री के गृह नगर कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में कन्या भ्रूण हत्या पर जिलास्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता सोनिया और संचालन फूलवती ने किया। सेमिनार को जिला संरक्षण अधिकारी करमिंदर कौर, रोहतक मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. सोनिया दहिया, जिला आशा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र संधू ने विभाग की ओर से भ्रूण हत्या को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष कमलेश लाहली व यूनियन कोषाध्यक्ष अनीता भाली ने कहा कि हरियाणा में लंबे समय से लिंगानुपात कम रहने की समस्या रही है। स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात में सुधार करने के लिए प्रयास कर रहा है जिसके तहत प्रदेश की आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स को गर्भवती महिलाओं के लिए सहेली भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में गिरावट का मसला तकनीकी नहीं है। इससे विभिन्न सामाजिक आयाम जुड़े हुए हैं। लड़कियों की गैर बराबरी, उनके खिलाफ बढ़ती लगातार हिंसा, लड़कियों को कमतर दिखाने वाले रीति-रिवाज और शादियों के भारी भरकम खर्च, दहेज लड़कियां पैदा न करने की परिस्थितियां तैयार करते हैं।

इस बारे सरकार, विभागों और प्रशासन को काम करना चाहिए। सेमिनार में सीटू जिला सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा, भगत सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता प्रेम सिंह घिलोडीया, मिड डे मील नेता बबीता, एडवोकेट अत्तर सिंह हुड्डा आदि ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed