{"_id":"610849e28ebc3e843418c18c","slug":"army-recruitment-postponed-again-youth-of-four-districts-disappointed-rohtak-news-rtk6197979103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती फिर स्थगित, चार जिलों के युवा मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती फिर स्थगित, चार जिलों के युवा मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली सोमवार को फिर स्थगित कर दी गई। इससे रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के युवाओं में मायूसी छा गई। ऐसा पांचवीं बार हुआ है, जब कार्यक्रम स्थगित किया गया है। भर्ती के लिए चारों जिलों से तकरीबन 19 हजार युवाओं ने पंजीकरण करा रखा है। इसमें कई युवाओं को आयु सीमा पार करने और भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाने का गम सता रहा है।
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक पहुंचे युवाओं ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से भर्ती स्थगित हो रही है। उनकी उम्र तय सीमा को पार कर रही है। इस संबंध में सेना भर्ती निदेशक कर्नल रतनदीप खान ने बताया कि आगामी 20 अगस्त से तीन सितंबर तक राजीव गांधी खेल परिसर में विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती रैली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह भर्ती रैली सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही टेक्निकल, नर्सिंग सहायक इत्यादि पदों के लिए निर्धारित की गई थी। भविष्य में आयोजित होने वाली इस भर्ती की तिथियों की घोषणा भर्ती रैली के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद की जाएगी।
उम्र में एक साल की छूट के लिए सांसद कर चुके हैं रक्षामंत्री से मुलाकात
एक महीने पहले ही भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा अभ्यर्थियों के उम्र को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने भर्ती के दौरान उम्र में एक साल की छूट देने की मांग रखी है। इस पर रक्षामंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
भर्ती स्थगित होने से टूटता है हौसला
पांचवीं बार सेना रैली भर्ती स्थगित होने के कारण हौसला टूटता है, यहीं नहीं 21 साल तक का युवा ही भर्ती में भाग ले सकता है। लेकिन इस तरह भर्ती स्थगित होती रही तो कुछ युवा सेना में सेवा का अवसर प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
- हिमांशु
परिवार के लोग होते हैं दुखी
पिछले दो साल से सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी शामिल हैं। लेकिन रैली भर्ती स्थगित होने के कारण परिवार के लोगों को भी काफी दुख होता है।
- सचिन
युवाओं के साथ किया जा रहा अन्याय
बार-बार रैली भर्ती स्थगित करने से युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। भर्ती स्थगित होने के बाद से युवाओं को डर सता रहा है कि उनकी तैयारी का क्या होगा?
- अमित
कार्यक्रम स्थगित न करके उसी तारीख में भर्ती की जाए
कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा भी अधिक हो रही है। इसके कारण उनका भविष्य भी अधर में होगा। सैनिक बोर्ड से अपील करते हैं कि कार्यक्रम स्थगित न करके उसी तारीख में भर्ती की जाए।
- हर्ष