{"_id":"68a222b8dced5a9b9108d364","slug":"apply-till-31-to-sell-land-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224277-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भूमि बेचने के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भूमि बेचने के लिए 31 तक करें आवेदन
Mon, 18 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 35,500 एकड़ भूमि खरीदने की योजना बनाई गई है। इसमें रेवाड़ी जिले में 5,000 एकड़ भूमि की खरीद प्रस्तावित है। यह भूमि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम की ओर से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाएगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के गांव खेड़ा आलमपुर, पहराजवास, पाल्हावास, रोहड़ाई, रोझूवास, सैदपुर, शादीपुर, अहमदपुर पड़तल, सुर्खपुर टप्पा कोसली, कुतुबपुर जागीर और कुतुबपुर मोला में से भूमि खरीदी जाएगी। इच्छुक भूमि मालिक 31 अगस्त 2025 तक पोर्टल पर अपनी भूमि की पेशकश कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भूमि मालिक अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट अथवा दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।