फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anti rabies vaccine from new batch administered in PGI

Rohtak News: पीजीआई में नए बैच से लगाई गई एंटी रेबीज वैक्सीन

Wed, 07 May 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies vaccine from new batch administered in PGI
06सीटीके32...पीजीआई का आपात कालीन विभाग। संवाद
रोहतक। पीजीआई को नया एंटी रेबीज वैक्सीन का बैच मिला है। मंगलवार को ओपीडी व आपातकालीन विभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीजों को नई वैक्सीन की डोज दी गई। पीजीआई में एंटी रेबीज वैक्सीन से इंफेक्शन के मामले सामने आने के बाद पुराने वैक्सीन बैच को सील किया गया है।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने पर लगभग 25 मरीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। मरीजों एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बाहर महंगे दामों पर न खरीदना पड़े, इसके लिए पीजीआई में वैक्सीन का नया बैच उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीजों को मंगलवार को नई वैक्सीन डोज दी गई। इससे पहले पीजीआई में एंटी रेबीज वैक्सीन लगने से अमेरिका में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद तीन मई को युवती को एंटी रेबीज वैक्सीन से रिएक्शन हो गया था। इसके कारण मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए पीजीआई प्रशासन की ओर से पुराने वैक्सीन बैच को सील कर दिया गया है। वैक्सीन बैच की जांच करवाई जा रही है। इसके बाद पुराने बैच की वैक्सीन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी एंटी रेबीज वैक्सीन के बैच को सील कर दिया गया है। पीजीआई में मरीजों की सुविधा के लिए नया बैच उपलब्ध है। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आ रहे मरीजों को अब नई एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी जा रही है।
- डॉ. प्रियंका चोपड़ा, उप चिकित्सा अधीक्षक, आपातकालीन विभाग, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed