फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Angered by the reduction in counter duty hours, roadways bus employees staged a road blockade.

Rohtak News: रोडवेज बसों का काउंटर समय घटने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

Mon, 14 Sep 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Angered by the reduction in counter duty hours, roadways bus employees staged a road blockade.

विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों ने रविवार करीब 2:30 बजे अंतरराज्यीय व अंतर जिला काउंटर को संयुक्त करने के विरोध में बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। यूनियनों का कहना है कि दोनों काउंटरों को इकट्ठा करने से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों को कम समय मिलेगा। इससे रोडवेज के राजस्व में भी घाटा होगा।
कर्मचारी पांच बजे तक परिसर में बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के चलते यात्रियों को परेशानी झलनी पड़ी।
यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। देर शाम तक अड्डे से बसों का संचालन ठप रहा। कर्मियों ने बसों को रोकने के लिए बस को बीच में खड़ा कर दिया था।
वहीं, कर्मचारी यूनियन ने आदेश वापस न लेने पर प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। रोडवेज कर्मचारी बीते दिनों से क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से अंतरराज्यीय काउंटर-4 और अंतर जिला काउंटर-5 को संयुक्त करने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज यूनियनों का कहना है कि दोनों काउंटरों से निजी बसों का संचालन होने से रोडवेज की सेवाएं प्रभावित होंगी और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले को लेकर 9 सितंबर 2026 को परिवहन विभाग और रोडवेज डिपो के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भी शामिल थे। परिवहन आयुक्त ने जुलाई 2024 के आदेश को निरस्त कर दिया था। रविवार को फिर परिवहन आयुक्त ने उस आदेश को वापस ले लिया।

काउंटर नंबर-4 से रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर के लिए चलती हैं रोडवेज बसें
कर्मचारी काउंटर नंबर-4 को अंतरराज्यीय व लंबे मार्गों के लिए बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
यहां से रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, कोटा और बालाजी मार्ग के लिए बसें जाती हैं, जबकि काउंटर नंबर-5 से झज्जर के लिए निजी बसें संचालित होती हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने 24 जुलाई 2024 को दोनों को एक करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed