फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After several days of rain, 70 percent of paddy planting work is complete

Rohtak News: कई दिनों से बारिश के बाद 70 प्रतिशत धान रोपाई कार्य पूरा

Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
After several days of rain, 70 percent of paddy planting work is complete
फोटो 71: धान रोपाई के बाद खेतों में भरा बारिश का पानी।
बादली। पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश के बाद धान रोपाई में तेजी आई है। हालांकि झमाझम बारिश के बीच धान रोपाई कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक हो चुका है। दो दिन से झमाझम बारिश के बाद कुछ किसानों ने रोपाई कार्य में तेजी कर दी है। बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मक्का, बाजरा और ज्वार बुआई का काम जुलाई के पहले सप्ताह में ही शुरू हो चुका है। वहीं धान सहित अन्य फसलों की बुआई का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से मूंग, अरहर और सोयाबीन का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया गया है लेकिन फिलहाल किसान धान रोपाई करने में ही व्यस्त हैं। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि ज्वार और बाजरे की बिजाई का उपयुक्त समय चल रहा है।
विज्ञापन

किसान कुलदीप, गौरव, दीपक और सचिन का कहना है कि बारिश को देखते हुए धान रोपाई ही अच्छी उत्पादन के बाद बचत दे सकती हैं। किसानों ने भी मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश का अनुमान देखते हुए धान लगाने में उत्सुकता दिखाई है। अनुमान के अनुसार बादली पैक्स के अधीन आने वाले गांवों में करीब एक हजार एकड़ जमीन पर धान की रोपाई होनी है जो कि पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि किसी तरह रोपाई हो जाएगी तो बारिश होने के दौरान फसल बढ़वार की ओर अग्रसर हो जाएगी। वैसे पानी भरकर रोपाई करना किसानों के लिए महंगा होता है लेकिन किसानों का मानना है कि अब बारिश होने से रोपाई जल्द ही पूरी हो जाएगी और पौधे जड़ पकड़ लेंगे जिससे पैदावार बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed