फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After 30 years water reached the end in Maham Khedi Minor

Rohtak News: महम खेड़ी माइनर में 30 साल बाद अंतिम छोर तक पहुंचा पानी

Wed, 05 Jul 2023 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
After 30 years water reached the end in Maham Khedi Minor
महम। खेड़ी महम के किसानों की पिछले 30 साल से चली आ रही मांग अब पूरी हुई। महम खेड़ी माइनर की लंबाई एक किलोमीटर बढ़ने व कंक्रीट से पक्का किए जाने से अंतिम छोर तक पानी पहुंच गया है। इससे ग्रमीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने ढ़ोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन अजीत खेड़ी, प्रदीप बेरवाल, प्रदीप सिंह माेर, राजेश, लीलू, सुरेश, अनिल ने बताया कि खेड़ी महम के किसानों की मांग थी कि महम खेड़ी माइनर की लंबाई बढ़ाई जाए। उसे लेवल में बनाया जाए। क्योंकि अभी तक खेड़ी महम के किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। कई सालों तक खेत बारानी रहे। बार-बार सरकारों से निवेदन किया गया। इसके बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। हालात ये हो गए थे कि गांव के तालाब व जलघर में भी पानी नहीं पहुंच पाता था। इस कारण गांव में पशुओं व लोगों के लिए पीने के पानी भी भारी कमी बनी हुई थी। समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सतबीर कादयान से मिले। उन्होंने समस्या को समझा व इसे सरकार के समक्ष रखा। सरकार ने किसी भी प्रकार की देरी किए बगैर बजट जारी किया व माइनर को लेवल अनुसार कंक्रीट का बनवाया। इसकी एक किलोमीटर लंबाई भी बढ़ाई गई। इससे पानी नहर की अंतिम छोर तक पहुंचना संभव हुआ। नहर को पानी से लबालब भरा देख किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed