फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, last merit list, rohtak

शहर के कॉलेजों में लगी आखिरी कट ऑफ, ज्यादातर विद्यार्थियों के सपने टूटे

Thu, 14 Jul 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 14 Jul 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, last merit list, rohtak
साइंस और बीकॉम ऑनर्स कोर्सों में रही अधिक मारामारी - फोटो : amar ujala
शहर के सरकारी और एडिड कॉलेजों में बुधवार को आखिरी कट ऑफ सूची जारी कर दी गई। सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम ऑनर्स और साइंस में देखने को मिली। सरकारी कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स की मेरिट 88.6 फीसदी गई, जबकि मेडिकल में 86 तो नॉन मेडिकल में 84 फीसदी रही। इस वजह से सामान्य वर्ग में 80 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी भी दाखिले से बाहर हो गए। इसके अलावा, विभिन्न यूजी कोर्सों में सामान्य और बीसी कैटेगिरी में 60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी दाखिला नहीं मिल सकेगा। ऐसे विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों में दाखिले की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद सरकारी और अशासकीय कॉलेजों में आखिरी कट ऑफ लिस्ट चस्पा की गई। सरकारी कॉलेज नेकीराम में दोपहर के समय कट ऑफ लगाई गई तो राजकीय महिला महाविद्यालय में दोपहर बाद मेरिट सूची लगी। मेरिट में अपना नाम देखने के लिए कॉलेजों में सुबह से ही छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन उन्हें दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। जो छात्र आखिरी कट ऑफ में शामिल हुए हैं, उनकी दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन्हें 15 जुलाई तक बैंक में फीस जमा करानी होगी। यदि किसी कारण फीस जमा नहीं करा पाते हैं तो दाखिला नहीं माना जाएगा। हालांकि, कॉलेजों में दाखिला कमेटी की ओर से दस्तावेज की जांच करने और चालान देरी से जनरेट होने की वजह से और दिनों की अपेक्षा बैंकों में भीड़ कम रही। दूसरी ओर, एडिड कॉलेजों में ऑर्ट्स में 50 फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थियों को भी दाखिला दिया जा रहा है। हालांकि, इनकी संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed