{"_id":"604d0ee88ebc3ee65001c611","slug":"administration-s-eye-on-hot-spots-and-markets-rohtak-news-rtk599771232","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट और बाजारों पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट और बाजारों पर प्रशासन की नजर
विज्ञापन
किला रोड बाजार में खरीदारी की भीड़। अमर उजाला
जिले में कोरोना की तीसरी लहर शुरू गई है। ऐसे में कोरोना के हॉट स्पॉट और भीड़भाड़ वाले बाजार जिला प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। प्रशासन ने इन जगहों पर विशेष निगरानी करने की तैयारी की है।
कोरोना संक्रमण की शुरुआत और उसके बाद के कुछ माह में जिले के कई इलाके ऐसे थे, जहां काफी मरीज मिले थे। संक्रमण ज्यादा बढ़ने पर प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को ही कंटेनमेंट जोन बना दिया था। शहर में गांधी नगर, जवाहर नगर, शिवाजी कॉलोनी, सुनारिया रोड, बाबरा मोहल्ला समेत कई इलाके हॉट स्पॉट बने थे। ग्रामीण इलाकों में काहनौर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए थे। शहर में शौरी मार्केट, किला रोड व रेलवे रोड जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में काफी समस्या आई थी। यही हॉट स्पॉट और बाजार अब प्रशासन के लिए फिर चिंता का विषय बन गए हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को इन पर खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन प्रशासन पहले मुनादी कर लोगों को जागरूक करना चाहता है, उसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। एसडीएम रोहतक राकेश कुमार ने कहा कि मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई थी इसलिए होम क्वारंटीन ही किया जा रहा था। अगर किसी इलाके में मरीज बढ़ते हैं तो वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। बाजारों में खास निगरानी की जा रही है। स्कूल बंद करने को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कलानौर के तहसीलदार मदनलाल ने कहा कि मुनादी करवाई जा रही है। यहां काहनौर हॉट स्पॉट था, उस पर नजर रखी जा रही है। सोमवार को व्यापार मंडल और समाजसेवी संगठनों की बैठक बुलाई गई है।
टीकाकरण अभियान में भाग लें लोग : डीसी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि कोरोना से बचाव को लोग 15 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। लोग किसी भ्रम में न आएं, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। 15 मार्च को शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएंगी। अभियान में 60 साल से अधिक और 45-60 साल के उन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्हें बीमारियां हैं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सामान्य अस्पताल रोहतक, सभी पीएचसी और सब-सेंटरों पर सुबह नौ बजे से लगाई जाएगी। शहर में सामान्य अस्पताल के अलावा सेक्टर तीन पोलीक्लीनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौकर्ण, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 14 और एकता कॉलोनी व हरि सिंह कॉलोनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण होगा। वैक्सीन लगवाने के लिए आधार, वोटर, पैन कार्ड, पेंशन आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या परिवार पहचान पत्र में से कोई एक आईडी लाना होगा।
विज्ञापन
हे राम! ये भीड़ तो संकट में डाल देगी
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी लोग न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं और न मास्क लगा रहे। बाजारों और बस स्टैंड में उमड़ने वाली भीड़ चिंता का विषय बनी हुई है। यदि इन हालातों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में परिणाम घातक हो सकते हैं। कोरोना से बचाव को लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक है। इसके लिए एक साल से लगातार सरकार से लेकर संस्थाएं भी सतर्क करने में जुटी हैं। बावजूद इसके हालात काफी चिंतनीय हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके शनिवार को बाजारों के हालात जस के तस दिखे। किला रोड बाजार में सुबह से दिन-रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी मगर अधिकांश न तो मास्क लगाए थे और न सोशल डिस्टेंसिंग दिखी। वहीं, बस स्टैंड पर एडवांस टिकट विंडो पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगी थी। न सिर्फ लाइन बल्कि विंडो पर बैठे रोडवेज के कर्मी भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिखे।