फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of snatching cash and mobile with knife on neck arrested

Rohtak News: चाकू गर्दन पर रखकर नकदी और मोबाइन छीनने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash and mobile with knife on neck arrested
रोहतक। पुलिस ने चाकू गर्दन पर रखकर ट्रक चालक से नकदी, मोबाइल फोन व पर्स छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजित निवासी सैनिक कॉलोनी व गुरप्रीत निवासी इन्द्रा कॉलोनी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यूपी के ललितपुर जिले के गांव इमलाखेड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई रानू के साथ मिलकर बड़े भाई हरिसिंह का ट्रक चलाते हैं। 20 अप्रैल को नागपुर ट्रक में लोहे का सरिया भरने थे। तीन दिन बाद रोहतक के लिए चले थे। 25 अप्रैल को रवाना हुए और 26 अप्रैल की सुबह रोहतक पहुंचे। हिसार रोड पर माल उतार दिया। इसके बाद शिव धर्मकांटे के पास साइड में ट्रक खड़ा कर दिया। वह अपने भाई रानू व तीसरे युवक राघविंद्र निवासी बरखेड़ा जिला ललितपुर के साथ ट्रक में बैठा था। वह नीचे उतरकर बाथरूम करने चला गया। तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर तीन युवक आए और एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। दो ने जेब से जबरन पर्स निकाल लिया, जिसमें 15 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड था। साथ ही दूसरी जेब से मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने सुजित व गुरप्रीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed