फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC mechanic along with his brother and friend caught robbers In Rohtak

Rohtak: एसी मैकेनिक ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर लुटेरों को दबोचा, 3.9 किलोमीटर तक किया आरोपियों का पीछा

Tue, 11 Jun 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह ऑन कॉल एसी व फ्रिज ठीक करने का काम करता है। इसके लिए हर रोज रोहतक आता है। सोमवार रात को बाइक पर रोहतक से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब लाहली क्रिकेट स्टेडियम के सामने पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी।

विज्ञापन
AC mechanic along with his brother and friend caught robbers In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के भिवानी रोड पर लाहली गांव के पास चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के सामने बाइक सवार दो युवकों ने घर लौट रहे एसी मैकेनिक से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। मैकेनिक ने अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर पीछा किया और लुटेरों को 3.9 किलोमीटर दूर मुरादपुर टेकना गांव के पास धर दबोचा। सूचना  पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक सुनारिया गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


लाहली निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑन कॉल एसी व फ्रिज ठीक करने का काम करता है। इसके लिए हर रोज रोहतक आता है। सोमवार रात को बाइक पर रोहतक से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब लाहली क्रिकेट स्टेडियम के सामने पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। बोले, तेरे पास जो है दे दे।
विज्ञापन


जबरन जेब से एक युवक ने 2600 रुपये की नकदी निकाल ली, जिसमें 500-500 रुपये के पांच व 100 रुपये का एक नोट था। साथ ही दूसरे लड़के ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जाते-जाते उसे बाइक से धक्का दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने बाइक से ही लुटेरों का पीछा करना शुरू किया। रास्ते में उसका दोस्त सुनील व भाई कुलदीप मिल गए। तीनों ने बाइक पर पीछा किया तो आरोपियों को मुरादपुर टेकना गांव के नजदीक बाइक सहित पकड़ लिया। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पूछने पर युवकों ने अपना नाम हंसराज व संजय निवासी सुनारिया कलां बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुअकबरपुर थाने में लेकर आई पुलिस, वहां पता चला वारदात कलानौर एरिया में हुई
वारदात की सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब शिकायत ली गई तो पता चला कि वारदात लाहली के पास हुई, जो कलानौर थाना एरिया में हुई है। मामले की सूचना कलानौर पुलिस को दी गई। कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू किया।


बाइक से गिरने से घायल हो गए युवक 
जब आरोपियों को पकड़ा गया तो वे बाइक से गिरने  से घायल हो गए। उनका पुलिस ने मेडिकल करवाया है। साथ ही नकदी व मोबाइल बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed