फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A trolley full of flower pots was seized from the VC's residence, leading to a commotion by students.

Rohtak News: वीसी आवास से निकली गमलों से भरी ट्रॉली पकड़ी, विद्यार्थियों का हंगामा

Tue, 14 Oct 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of flower pots was seized from the VC's residence, leading to a commotion by students.
04-रोहतक एमडीयू में गमलों से भरी ट्रॉली को लेकर विवि के एक कर्मचारी से बात करते छात्र नेता प्रद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू कुलपति आवास से चल रहा गमलों का खेल थमा नहीं है। सोमवार को वीसी आवास से निकली गमलों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विद्यार्थियों ने गमले या पौधे खरीदने के संबंध में कर्मचारियों से बिल मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। मामले की सूचना 112 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी गई। देर रात तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली थी।
शहीद भगत सिंह छात्र मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने बताया कि विद्यार्थियों ने गमलों से भरी ट्रॉली पकड़ी है। संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा ने गमलों से भरी ट्राॅली जाते देखकर इसका पीछा किया। ट्रैक्टर चालक ने ट्राॅली वीसी कार्यालय में ले जाकर खड़ी कर दी। ट्राॅली में भरे गमलों को अवैध तरीके से ले जाने व सरकारी धन के दुरुपयोग का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदे गमलों का बिल नहीं मिला तो संदेह और गहरा गया है। सरकारी परिसर में बगैर किसी वैध दस्तावेज के सामग्री लाना भी गंभीर मामला है। यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस बारे में डीन एससी मलिक मौके पर शिकायत सुनने आए थे। वह समाधान किए बगैर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग करता है। जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
अवैध रूप से गमले बनाकर बेचने के आरोप में 19 सितंबर को हुआ था प्रदर्शन
एमडीयू में 19 सितंबर की दोपहर विद्यार्थियों ने वीसी आवास पर प्रदर्शन किया था। यहां कुलपति आवास के साथ लगती वाटिका में नियमों के विरुद्ध बड़ी संख्या में अवैध रूप से गमले बनाकर बेचने का आरोप लगाया गया था। भगत सिंह छात्र संगठन की तरफ मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई थी। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को असांविधानिक एवं अमर्यादित बताते हुए प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद से लगातार विवाद बना हुआ है। विवि के छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है कटे पेड़ों से लदी ट्रॉली
एमडीयू परिसर में पहले भी अवैध रूप से पेड़ काटने व विवि से बाहर ले जाने का मामला सामने आ चुका है। इनसो ने कटे पेड़ों से लदी ट्रॉली पकड़ी थी। इन पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने व बेचने का आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन से जांच की मांग की गई थी। इसके बाद काेई कार्रवाई नहीं हुई। इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि पेड़ों की कटाई कर उन्हें बेचने के मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed