{"_id":"6751e8def76a32dbc909b00f","slug":"a-storage-tank-will-be-built-on-25-acres-of-tilyar-lake-the-citys-drinking-water-storage-capacity-will-increase-rohtak-news-c-17-roh1020-557530-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तिलियार लेक पर 25 एकड़ में बनेगा स्टोरेज टैंक, शहर की पेयजल स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तिलियार लेक पर 25 एकड़ में बनेगा स्टोरेज टैंक, शहर की पेयजल स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से शहर को जाम मुक्त बनाने व शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें शहरवासियों को पेयजल मुहैया करने के लिए तिलियार लेक पर 25 एकड़ भूमि में जनस्वास्थ्य विभाग 32 दिन की स्टोरेज क्षमता का टैंक बनवाएगा। इस बारे में प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। विभाग के पास फिलहाल शहर की आवश्यकतानुसार केवल 8 दिन पेयजल के स्टोरेज की क्षमता है। यह जानकारी उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दी। वे वीरवार को लघुसचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में कंट्रोल कमांड रूम तैयार करने का कार्य जारी है। इस कंट्रोल कमांड रूम में उपायुक्त कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष व सीसीटीवी का कंट्रोल रहेगा। इसकी संयुक्त टीम निगरानी रखेगी। औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में लगभग 350 करोड़ रुपये के अमृत-1 योजना के विकास कार्य अंतिम चरण में हैं।
अमृत-2 योजना भी शीघ्र ही शुरू होगी। महम, सांपला व कलानौर में भी जन उपयोगी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। ग्रैप की हिदायतों के तहत जिला में निर्माण कार्य रोके गए हैं। ग्रैप हटने के बाद निर्माणाधीन कार्यों व सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। अनाधिकृत रूप से कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। पुलिस ऐसे कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के बारे में नगर निगम के आयुक्त से बात की जाएगी। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए सप्ताह में एक दिन शिविर शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।