{"_id":"86-56100","slug":"Rohtak-56100-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब से भरा ट्रक जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब से भरा ट्रक जब्त
Rohtak
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अर्बन एस्टेट पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब से भरे एक ट्रक को तीन लोगों के साथ पकड़ लिया। शराब बेरी से यमुनानगर ले जाई जा रही थी। ट्रक में करीब छह सौ पेटी देसी शराब की पेट्टियां थीं। शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन ने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर बेरी से यमुनानगर शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी और वाहनों की जांच पड़ताल की। इसी दौरान ट्रक नंबर नाके पर पहुंचा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को दिल्ली बाईपास की ओर दौड़ा दिया। थाना प्रभारी ने ट्रक के पीछे गाड़ी लगाई और कुछ ही दूरी पर उसे रुकवा लिया। पुलिस ने तुरंत ट्रक में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान बागपुर निवासी बिजेंद्र, बिसान निवासी संदीप और योगश के रूप में हुई। पता चला कि आरोपी शराब को यमुनानगर में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।