{"_id":"86-46363","slug":"Rohtak-46363-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"212 गांव में बनाए जा रहे हैं खेल स्टेडियम : कृष्ण यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
212 गांव में बनाए जा रहे हैं खेल स्टेडियम : कृष्ण यादव
Rohtak
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महेन्द्रगढ़। खेलों एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के 212 गांवों में राजीव गांधी खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। यह बात खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण यादव माजरा ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जारी विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव माजरा कलां में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि उक्त स्टेडियमों में से 106 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि से 154 स्टेडियमों के निर्माण कार्य सितंबर 2012 तक पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा गांव स्तर पर 20 लाख रुपये तक की राशि के 165 खेल मैदानों का भी निर्माण करवाया जा रहा है। कृष्ण माजरा ने कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों में छिपी खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए सवा करोड़ रुपये की लागत से महेन्द्रगढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया गया है वहीं इसमें 1.65 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल के निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। जिले के गांव पाली, छितरौली, सिहंमा, धोलेड़ा-विगोपुर में भी एक-एक करोड़ रुपये खर्च करके खंड स्तर पर खेल स्टेडियम बनावाए गए हैं। इस मौके पर सरपंच कृष्ण कुमार, धर्मचंद शर्मा, गाहड़ सिंह पंच, हरिकिशन यादव, श्योताज सिंह भी उपस्थित थे।