{"_id":"86-46134","slug":"Rohtak-46134-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की आवाज बने कार्यकर्ता : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की आवाज बने कार्यकर्ता : चौटाला
Rohtak
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कहा, कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनने की बेहद जरूरतझज्जर। युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कुर्सी जन विरोधी नीतियों से हिल चुकी है और देश में चुनाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनने की जरूरत है। इनेलो महा सचिव डा. अजय सिंह चौटाला के सुपुत्र दुष्यंत चौटाला गांव मोहनबाड़ी में जिला पार्षद राकेश जाखड़ के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जिले के युवा पार्षदों की तरह जनता के बीच रह कर कड़ी मेहनत करें। इनेलो की सरकार बनने पर कांग्रेस की ज्यादातियों का पूरा हिसाब लिया जाएगा । गांव मोहनबाडी पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। समारोह को जिला पार्षद राकेश जाखड, बेरी हल्के के युवा नेता उपेन्द्र कादियान एडवोकेट, अमित गुभाना पार्षद , रवि जाखड ने भी संबोधित किया। समारोह में प्रवक्ता बिजेन्द्र कादियान, धर्मेन्द्र गुलिया, महेन्द्र जहांगीर पुर, उमराव सिंह आदि उपस्थित थे।