{"_id":"86-45938","slug":"Rohtak-45938-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना
Rohtak
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। बीएसएनएल गाजियाबाद के जिला सचिव सुकेेंद्र पाल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाखा नारनौल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभागीय कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिन भर कामकाज ठप रखा।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के शाखा प्रधान सुबे सिंह यादव ने कहा कि जिला सचिव सुकेेंद्र पाल सिंह की हत्या बीएसएनएल गाजियाबाद के जीएम व उसके साथियों ने मिलकर एक साजिश के तहत की है। मृतक के परिजनों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा हत्यारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे बीएसएनएल कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के ढुलमुल रवैये के विरोध में धरना दिया जा रहा है। यदि इसके बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बीएसएनएल कर्मचारी अपने आंदोलन में तेजी लाएंगे। इस अवसर पर धरना देेने वालों में धर्मपाल सिंह, सत्यनारायण, योगेश शर्मा, कैलाश जाखड़, राजेंद्र प्रसाद, भाल सिंह, शंकरलाल मुनिम, रगबीर सिंह, रमेश व सुबे सिंह शामिल थे।