फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9th International Yoga Day will be grand event on June 21: Deputy Commissioner

21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन: उपायुक्त

Wed, 31 May 2023 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
9th International Yoga Day will be grand event on June 21: Deputy Commissioner
रोहतक। आगामी 21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई है। योग दिवस के भव्य आयोजन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। इस कमेटी में सदस्य के तौर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, मार्केट कमेटी कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव तथा उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार खंड व जिला स्तर पर 31 मई तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खंड स्तर पर रोहतक खंड के लिए स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर का हॉकी ग्राउंड, कलानौर खंड के लिए कलानौर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का मैदान, सांपला खंड के लिए सांपला स्थित सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा खंड के लिए लाखनमाजरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा महम खंड के लिए महम स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पार्क में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए आयुष विभाग के अधिकारियों को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




31 मई तक पीटीआई व डीपीई को दिया जा रहा प्रशिक्षण

31 मई तक जिले के सभी स्टेडियम, योग व्यायामशाला एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता, पीटीआई व डीपीई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ, आयुष योग सहायको, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 से 7 जून तक जिले के सभी स्कूलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला व खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनसीसी व स्काउट कैडेट के अलावा इच्छुक आमजन को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।




19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक मुख्य कार्यक्रम की होगी पायलट रिहर्सल

उपायुक्त ने कहा कि 14 से 16 जून तक जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल होगी तथा जिला स्तर पर योगा मैराथन का आयोजन करवाया जाएगा। इस मैराथन में स्कूल, कॉलेज, गुरूकुल, विश्वविद्यालय आदि के प्रतिभागी भाग लेंगे तथा 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक जिला स्तर पर 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed