फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक में बरेली के श्रद्धालुओं का हादसा फाइल नंबर-तीन

रोहतक में बरेली के श्रद्धालुओं का हादसा फाइल नंबर-तीन

Thu, 06 Sep 2018 03:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में बरेली के श्रद्धालुओं का हादसा फाइल नंबर-तीन
रोहतक। बरेली के मुरादपुर की सात वर्षीय मासूम मोहिनी भी अपने पिता हरीश के साथ राजस्थान के गोगा मेड़ी धाम के दर्शन कर लौट रही थी। पीजीआई में मोहिनी ने बताया कि हादसे के समय वह गाड़ी में अंदर अपने पिता के साथ बैठी हुई थी। अचानक ही देखते ही देखते अंकल और आंटी ने गाड़ी से कूदना शुरू कर दिया। उसने सोचा की बदमाश आ गए हैं। जिसके कारण मोहिनी गाड़ी से कूदकर पास के ही एक खेत में जा छिपी। हादसे के बाद मोहिनी को तलाश किया तो वह लापता मिली। बाद में पिता के पुकारने पर किसी तरह डरी-सहमी मोहिनी खेत से निकल सकी।
विज्ञापन

सोहन ने बताया कि हादसा स्थल से पांच मिनट पहले ही वह ट्रक की छत से उतरकर नीचे आ गया था। उसके अलावा दो और श्रद्धालु भी उसी समय छत से नीचे आ पहुंचे थे, वरना वह भी तार की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

चालक महेश का कहना है कि वह धीमी गति से मिनी ट्रक को लेकर आ रहा था। जैसे ही हिसार रोहतक हाईवे पर पहुंचा तो अचानक ही बिजली के तार नीचे लटके थे। उसने तार देखकर ब्रेक मारने का भी प्रयास किया। मगर तब तक छत पर बैठे श्रद्धालु तार की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक भी टूटे तार को जोड़ना नहीं समझा मुनासिब
हादसे के बावजूद बिजली निगम की लापरवाही देखने को मिली। देर रात तक टूटा तार सड़क किनारे ही पड़ा रहा। तार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने जोड़ना तक मुनासिब नहीं समझा। इसको लेकर ग्रामीणों में भी विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed