फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father of accused in Jhadli post office embezzlement case threatens committee chairman

Rohtak News: झाड़ली डाकघर में गबन के आरोपी के पिता ने कमेटी अध्यक्ष को दी धमकी

Fri, 28 Aug 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Father of accused in Jhadli post office embezzlement case threatens committee chairman
27jjrp16- चौकी में पहुंचे झाड़ली के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Social Media
साल्हावास। झाड़ली डाकघर में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी मामले में कमेटी गठित की गई है जिसकी अगुवाई दिनेश जाखड़ निवासी झाड़ली कर रहे हैं। अब इस मामले में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी भूपेंद्र के पिता राजेश ने दिनेश जाखड़ को फोन पर धमकी दी है। मामले को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज झाड़ली से मुलाकात की।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण जयदीप, कुलदीप, डॉ. रमेश जाखड़, विकास, आदेश, प्रीतम, रामचंद्र, सुधीर, शिव कुमार, महिला संगीता, सुमित्रा, सुनीता, संतोष, बंटी, सुमन, सविता, राजो देवी उपस्थित रहे। पीड़ित दिनेश जाखड़ ने बताया कि झाड़ली गांव के राजेश पुत्र ताराचंद्र निवासी झाड़ली द्बारा मुझ पर झूठे आरोप लगाकर एससी एसटी एक्ट लगवाने, देख लेने, अभद्रता करने व गालियां देने के साथ साथ जान से मारने की धमकी दी है। यह घटना बीते रात 9:53 की है। शिकायतकर्ता दिनेश जाखड़ ने बताया कि हमारी शिकायत कल शाम करीब 1.5 घंटे बाद में रात्रि 11:40 पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन व व्हाट्सएप्प मैसेज करने के बाद दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed