फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुपवा कला प्रेमियों के लिए पहली दफा आयोजित करेगा पांच दिवसीय

सुपवा कला प्रेमियों के लिए पहली दफा आयोजित करेगा पांच दिवसीय

Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सुपवा कला प्रेमियों के लिए पहली दफा आयोजित करेगा पांच दिवसीय
फोटो सहित एसएनजे 17
विज्ञापन


सुपवा कला प्रेमियों के लिए पहली दफा आयोजित करेगा पांच दिवसीय कार्यशाला

- कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह बोले, इच्छुक लोगों ने शुरू किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सुपवा पहली बार कला प्रेमियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, बेसिक फोटोग्राफी, कनटेंपरेरी डांस, मॉडल मेकिंग और नेचुरल डाइंग एंड ब्लॉक प्रिंटिंग की विधाओं में 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इसकी घोषणा होते ही इनमें प्रवेश लेने के इच्छुक लोगों ने आवेदन करना प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन किए जा सकते हैं।
सुपवा (स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यशालाओं और सुपवा की वर्तमान और भविष्य की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों में विशेष रूप से युवा पीढ़ी में कला एवं सृजन के प्रति रुझान पैदा करना हमारा उद्देश्य है। अनेक ऐसे लोग भी हैं जिनकी कलात्मक क्षेत्रों में रुचि तो है लेकिन किन्हीं कारणों से वह अपनी रुचि की विद्या की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ले सके। इन कार्यशालाओं के माध्यम से ऐसे लोगों को भी औपचारिक एवं विधिवत प्रशिक्षण मिल सकेगा। हमें इसके साथ-साथ लोगों को सुपवा की बेहतरीन सुविधाओं, प्रोफेशनल कोर्सेज, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी की क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराने का भी अवसर मिलेगा। कार्यशाला के संपन्न होने पर सभी प्रतिभागियों को सुपवा की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कार्यशालाओं की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, विजुअल आर्ट्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट विनय कुमार की देखरेख में ये कार्यशालाएं चार से आठ जून तक चलेंगी। रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। इस पूरे आयोजन का संचालन, लेक्चर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग आदि सुपवा के अनुभवी एवं संबंधित क्षेत्र की नामी विभूतियों व पारंगत प्रशिक्षकों की टीम करेगी। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित अवधेश पांडे (नेचुरल डाइंग एंड ब्लॉक प्रिंटिंग), ढाई दशकों से भी अधिक लंबे समय से मॉडल मेकिंग में प्रवीण राजेश जंगरा, तीन दशकों से 100 से अधिक हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में कोरियोग्राफी का अनुभव लिए खर्गेश्वर नाथ (कनटेंपरेरी डांस), प्रो. मो. साहिद जावेद (क्ले मॉडलिंग), प्रो. गणेश तरतरे (ड्राइंग और पेंटिंग) और संजीब सेन (फोटोग्राफी) आदि हमारे आमंत्रित प्रशिक्षकों में से चंद नाम हैं। इन्होंने सुपवा के इस प्रयास की ना केवल सराहना की बल्कि इसके साथ जुड़ने का निवेदन भी सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने सुपवा द्वारा सत्र 2019-20 के लिए प्रस्तावित पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमए डिजाइन, एमए विजुअल आर्ट्स, एमए अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग, एमए मीडिया प्रोडक्शन, एमए डिजिटल इमेजिंग और एक पोस्ट ग्रेजुएट इन स्क्रीन प्ले राइटिंग के लिए सैद्धांतिक स्तर पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed