फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हहह

हहह

Thu, 24 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
हहह
निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 15 मरीज, विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के एक निजी अस्पताल में गुपचुप तरीके से स्वाइन फ्लू के 15 मरीजों का उपचार करने का मामला सामना आया है। मामले का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। अब शहर के अन्य निजी अस्पतालों से भी इस इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है।
शहर के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए अलग से वार्ड और ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है। दो दिन पहले मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल ने नागरिक अस्पताल से टेमी फ्लू टेबलेट की डिमांड की। यह केवल स्वास्थ्य विभाग के पास होती है। निजी अस्पताल की इस डिमांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट मांगी तो सामने आया कि उक्त अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 15 मरीजों का उपचार चल रहा है। इन मरीजों में रेवाड़ी के 12, झज्जर के 2 और राजस्थान के अलवर जिले के दो मरीज हैं। ये तो सिर्फ एक अस्पताल का मामला है। उल्लेखनीय है कि सरकारी आंकड़ों में अभी तक रेवाड़ी में स्वाइन फ्लू का एक ही मामला आया है।
विज्ञापन

कोट
एक निजी अस्पताल ने टेमीफ्लू दवा मांगी गई थी। वहीं से 15 स्वाइन फ्लू मरीज होने की जानकारी मिली। निजी अस्पताल को दवा मुहैया करा दी गई है। आईएमए को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन की रिपोर्ट विभाग को दें। बिना स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए कोई दवा मरीजों को नहीं देने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. कमल मेहरा, उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed