फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टेल तक अधिक पहुंचाएं नहरी पानी: सुखविंद्र मांढ़ी

टेल तक अधिक पहुंचाएं नहरी पानी: सुखविंद्र मांढ़ी

Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
टेल तक अधिक पहुंचाएं नहरी पानी: सुखविंद्र मांढ़ी
टेल तक अधिक पहुंचाएं नहरी पानी: सुखविंद्र मांढ़ी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने रविवार को नहरी पानी की आपूर्ति और खामियों की जानकारी लेने के लिए घिकाड़ा पंप हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जिले में नहरी पानी की डिमांड और आपूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को टेल तक अधिक से अधिक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। विधायक ने पंप हाउस पर व्याप्त समस्याओं के बारे भी अधिकारियों से जानकारी ली और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ चीफ इंजीनियर सतबीर सिंह काद्यान भी मौजूद रहे।

विधायक मांढ़ी ने कहा कि जिले में नहरी पानी की निर्बाध सप्लाई चालू रहे और अधिक से अधिक पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। विधायक ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में जल की सप्लाई बहुत ही महत्व रखती है। पिछली सरकारों के समय इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई जबकि यहां के अधिकतर लोगों का व्यवसाय कृषि है। उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त मात्रा में पानी किसान को नहीं मिलेगा तो उसकी खेती और आजीविका पर काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा। विधायक ने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री भी इस क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है, इसलिए आगामी दिनों में जल्द ही मुख्य मंत्री मनोहर लाल स्वयं सर्वेक्षण कर स्थितियों को जांचेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा कि प्रत्येक नहर और माइनरों में पानी की सप्लाई लगातार जारी रहे। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नारा, कार्यकारी अभियंता दिलीप कुमार, कार्यकारी अभियंता पवन वर्मा, एसडीओ आनंद कौशिक, एसडीओ राहुल छिल्लर, एसडीओ जेपी तंवर, जेई कृष्ण कुमार, कर्मबीर नांधा भाजयुमो नेता, जोगेंद्र घसौला, सोनू साहुवास, पवन आडवाणी मौड़ी सहित विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed