{"_id":"5b4911bb4f1c1bc6508b4617","slug":"81531515323-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला में फुंके ट्रांसफार्मर में लगेंगे पांच लाख कनेक्टर स ्िवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला में फुंके ट्रांसफार्मर में लगेंगे पांच लाख कनेक्टर स ्िवच
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
100 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को सही करने में लगेंगे पांच लाख के उपकरण
बिजली निगम के उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद कंपनी को भेजा आर्डर
चार-पांच दिन में होगी आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर सही होने में लग जाएंगे 10 दिन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांपला के 220केवीए सब स्टेशन के फुंके 100 एमवीए ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए पांच लाख रुपये के कनेक्टर स्विच आदि उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इन उपकरणों की आपूर्ति के 10 दिन बाद एमडीयू 132 सब स्टेशन को बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
220 केवीए सांपला में 100-100 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। करीब छह दिन पहले एक ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे 132 केवीए एमडीयू को बिजली सप्लाई होती है। एमडीयू सब स्टेशन से मॉडल टाउन, ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी, ऑफीसर कॉलोनी, सेक्टर एक और पीजीआईएमएस एरिया को बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों की सूचना पर चेन्नई से इंजीनियरों की टीम आई, जिसने निरीक्षण करके नये उपकरण मंगाने की सूची अधिकारियों को सौंप दी। बुधवार को अधिकारियों ने बजट स्वीकृति के लिए इंजीनियरों की सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी। उच्चाधिकारियों ने स्वीकृति दे दी। सूत्र बताते हैं कि उपकरणों में सबसे महत्वपूर्ण सेलेक्ट स्विच हैं, जो सीधे कंपनी से मंगाने के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। चार-पांच दिन में उपकरणों की कंपनी द्वारा सप्लाई दिया जाना संभव होगा। इसके बाद चेन्नई से इंजीनियरों की टीम आकर ट्रांसफॉर्मर को सही करेगी, जिसमें कम से कम 10 दिन लग जाएंगे। सांपला के एक्सईएन वीके राघव का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बजट की स्वीकृति के बाद कंपनी को उपकरणों की डिमांड भेज दी गई है, जो चार-पांच दिन में मिल जाएंगे। ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए पांच लाख रुपये के उपकरण मंगाए गए हैं।