फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   72.54 km of dilapidated villages will be built in 22.65 crores. street

22.65 करोड़ में बनेगी गांवों की जर्जर 72.54 किमी. सड़क

Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
72.54 km of dilapidated villages will be built in 22.65 crores. street
रोहतक। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गांवों की जर्जर सड़क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर बनवाने जा रहा है। फिलहाल, सर्वाधिक जर्जर सड़क 72.54 किमी चिह्नित की है, जो 22.65 (2265.08 लाख) करोड़ रुपये में बनेगी। इसकी ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अफसरों का कहना है कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। जून के अंत तक सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा, जो छह माह में पूरा होगा।
विज्ञापन

जर्जर सड़क होने की वजह से लोगों का आवागमन काफी दुश्वार बना हुआ है। गांवों की तरफ जाने वाली सड़कों पर गड्ढे ज्यादा होने की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़कों को पक्का कराने की मांग ग्रामीण काफी दिन से कर रहे हैं। जिस पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने हकीकत देखने के बाद प्राथमिकता तय की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव भालौठ-किलोई-पोलांगी रोड, गांव भैंणी चंद्रपाल से सिरस खास रोड, गरनावटी से कहानौर वाया ककराना-सुढ़ाना और खिड़वाली से एनएच71ए वाया चिड़ी-सांधी-घिलौड़ खुर्द रोड बनाने का फैसला लिया। इन सड़कों को बनवाने के लिए बीएंडआर ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभव है कि 15 दिन में टेंडर आवंटित करके सड़क बनवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इन सड़कों के बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। यही नहीं, कई गांव सीधे हाईवे और प्रमुख सड़कों के संपर्क में आ जाएंगे।
विज्ञापन

कहां कितनी लागत में बनेगी सड़क
1. भालौठ-किलोई-पोलांगी रोड 8.150 किमी. बनेगा। इसकी लागत 302.79 लाख रुपये होगी। छह माह में काम पूरा होगा।
2. भैंणी चंद्रपाल से सिरस खास रोड 16.750 किमी. बनेगी। लागत 685.69 लाख रुपये होगी। ये सड़क छह माह में बनेगी।
3. गरनावटी से कहानौर वाया ककराना-सुढ़ाना रोड 17.900 किमी. बनेगी। इसकी लागत 435.12 लाख आएगी। ये सड़क छह माह में बनेगी।
4. खिड़वाली से एनएच71ए तक वाया चिड़ी-सांधी-घिलौड़ खुर्द रोड 29.740 किमी. बनेगी। लागत 841.48 लाख में होगी। नौ माह में काम पूरा होगा।
वर्जन-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों की जर्जर सड़कें बनेंगी। फिलहाल चिह्नित गांवों में 72.54 किमी. सड़क बनेगी, जिसकी लागत 2265.08 लाख रुपये आएगी। इन सड़कों को बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर होने के बाद जून के अंत तक काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, एसडीओ बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed