फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शताब्दी एवं राजधानी रेलगाड़ियां सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस से होगी लैस

शताब्दी एवं राजधानी रेलगाड़ियां सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस से होगी लैस

Sat, 07 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एवं राजधानी रेलगाड़ियां सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस से होगी लैस
शताब्दी एवं राजधानी रेलगाड़ियां सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस से होगी लैस
विज्ञापन

यात्रियों के साथ हो रही घटनाओं व चेन पुलिंग पर अंकुश लगाने के लिए लिया गया निर्णय
तीन माह के अंदर सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाने का कार्य कर दिया जाएगा शुरू
शताब्दी एक्सप्रेस को अपग्रेड़ किया, अत्याधुनिक लाईटें भी लगवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शताब्दी व राजधानी रेल गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उत्तर रेलवे ने सभी शताब्दी एवं राजधानी रेलगाड़ियों में सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाने का प्लान तैयार किया है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाने का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस को अपग्रेड किया जा चुका है।
नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस रोहतक से होकर गुजरती है। सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि आए दिन ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ हो रही वारदातों को देखते हुए सभी शताब्दी व राजधानी रेलगाड़ियों में सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस से लैस करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की तमाम तरह की गतिविधियां भी कैमरे में कैद रहेंगी। कुछ हद तक घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। इसके अलावा ट्रेनों को बेवजह नहीं रोका जा सकेगा। जीपीएस लगने के बाद ट्रेन की लोकेशन का भी पता लग सकेगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा शताब्दी ट्रेनों में अत्याधुनिक शौचालय, बनवाए गए हैं। वहीं एलईडी भी लगवा दी गई है।
--
स्वच्छता पर भी दिया जाएगा ध्यान
सीपीआरओ ने बताया कि अब ट्रेनों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अलग से सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed