फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 cases of dengue were found in two days, the figure reached 37

दो दिनों में डेंगू के 6 केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 37

Fri, 14 Oct 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
6 cases of dengue were found in two days, the figure reached 37
रोहतक। डेंगू तेवर दिखाने लगा है। पिछले दो दिनों में जिले में छह केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है। डेंगू मच्छरों की भरमार व लार्वा का बड़े स्तर पर मिलना मच्छर जनित रोगों के पांव पसारने का संकेत दे रहे हैं। वहीं मलेरिया के जिले में अब तक दो केस दर्ज किए गए हैं। टीम ने सितंबर में 85,542 ब्लड स्लाइड बनाई।
विज्ञापन

वीरवार को एक व बुधवार को जिले में पांच डेंगू केस मिले। अब तक जिले में डेंगू के 37 केस मिल चुके हैं। इनमें से 28 केस शहरी इलाके से व शेष नौ ग्रामीण इलाके से हैं। शहर में एकता कॉलोनी में चार, प्रेम नगर में दो, शास्त्री नगर में दो, देव कॉलोनी में दो, पीजीआई कैंपस में दो, नया बांस व लाखनमाजरा में दो-दो केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे में शहर डेंगू का सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है। यहां की स्लम बस्तियां व सेक्टरों के खाली प्लॉट डेंगू का गढ़ बताए जा रहे हैं। यहां बड़े स्तर पर मच्छर पनप रहे हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले तीन-पांच दिनों में मच्छर जनित रोगों से पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में 224 लोगों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम मच्छर का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस जारी कर रही है। इसमें अब तक सबसे अधिक जनता कॉलोनी में 224 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं। एकता कॉलोनी में 137, आर्य नगर में 128, शास्त्री नगर में 109, बाबरा मोहल्ला में 100, विजय नगर में 91, राम नगर में 81, शिवाजी कॉलोनी में 78, प्रेम नगर में 73, तिलक नगर में 72 नोटिस दिए गए हैं। जिले में इस सीजन में अब तक 4522 घरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर ध्यान देना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए कुछ बातें ध्यान में रखते हुए तीन नियमों का पालन करने की अपील की है। इसमें पूरी बाजू के कपड़े पहनना, कूड़े का निष्पादन सही जगह करना, कबाड़ का निस्तारण मुख्य है। इसके अलावा घर के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर देना चाहिए। गड्ढे में जमा पानी में काला तेल डाल डालें।
मच्छर जनित रोगों से सतर्क रहने की जरूरत
वीबीडी का कार्य चलाया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण इलाके में लगातार माइक्रो प्लान बनाकर कार्य किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता, टीम सुपरवाइजर बसंत शर्मा, नरेंद्र नरवाल, अनिल सांगवान, राजेश नरवाल और हरिओम शर्मा के साथ जाकर वीबीडी की चेकिंग कर रहे हैं। ग्रामीण इलाके में भी सुपरवाइजर अपने क्षेत्र में जाकर कार्य कर रहे हैं। अभी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का सीजन है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

- डॉ. मंजू मेहरा, जिला मलेरिया अधिकारी।
वर्जन:
मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मच्छरों के पनपने का कारण व बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed