फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5400 rupees were looted by holding a pistol at a petrol pump in Nindana

Rohtak News: निंदाना में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल अड़ाकर लूटे 5400 रुपये

Wed, 05 Jul 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
5400 rupees were looted by holding a pistol at a petrol pump in Nindana
रोहतक, महम। महम चौबीसी के गांव निंदाना में बाइक सवार तीन युवक पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 5400 रुपये लूटकर ले गए। इस संबंध में महम थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक निंदाना गांव निवासी मुकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह आठ साल से गांव के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे बाइक पर तीन युवक आए और 80 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। उसने पेट्रोल डाल दिया। एक युवक ने 100 रुपये का नोट दिया। जब वह 20 रुपये वापस देने लगा तो दूसरे युवक ने माथे पर पिस्तौल अड़ा दी और बैग से पैसे निकाल लिए। इसके बाद उसे धक्का देकर फरार हो गए। उसने कैश की जांच की तो 5400 रुपये कम मिले। मुकेश ने बताया कि एक दिन पहले ही पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed