{"_id":"597e1ee84f1c1be72d8b478a","slug":"51501437672-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में कंहौरी को हरा गादला बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में कंहौरी को हरा गादला बना विजेता
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
गांव भालखी-माजरा के बाबा मोहनदास के प्राचीन मंदिर में आयोजित मेला और दंगल प्रतियोगिता शनिवार देर शाम संपन्न हुए। इस दौरान कबड्डी एवं कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ जिसमें दूर-दराज के नामी पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल में 11 हजार रुपये का कामड़ा मिंटू खुंडन ने रोहतक के मोनू को पराजित कर जीता। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में गादला की टीम प्रथम एवं कंहौरी की टीम द्वितीय रही। कार्यक्रम में पहुंची जिला प्रमुख मंजू बाला एवं पार्षद आजाद सिंह नांधा ने कबड्डी की विजेता टीमों एवं पहलवानों को इनामी राशि देकर सम्मानित किया। वे गांव में जिला परिषद कोटे से बने रास्ते का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर जिला प्रमुख मंजू बाला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो उन्हें निखारने की। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनकी प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच कमलेश गोनी, इंद्राज पहलवान, ओमप्रकाश, बुधराम ठेकेदार, विनोद, सतीश शास्त्री, धर्मचंद, हनुमान, रामपाल, पूर्ण सिंह, सुंदर, प्रमोद, कमलेश, रमेश फराड़ी, संदीप, मास्टर हिम्मत, महिपाल, जितेंद्र पीटीआई, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।