फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ककिक

ककिक

Sat, 17 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ककिक
दो और ओवरब्रिजों से जाम मुक्त होगा शहर
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
सब कुछ ठीक रहा तो शहर को दो नए ओवरब्रिजों (आरओबी) की सौगात मिल सकती है। इन पर मंथन चल रहा है। इन दोनों ओवरब्रिजों के बनने के बाद एक और जहां शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वहीं शहर का दायरा भी बढ़ेगा। अभी तक रेलवे फाटक होने की वजह से शहर पूरी तरह नहीं बढ़ पा रहा था।
शहर में नारनौल-महेंद्रगढ़ और भाड़ावास रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने पर मंथन चल रहा है। पिछले दिनों जिला उपायुक्त ने बीएंडआर के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर मंथन किया। इस संबंध में कच्चा ड्राफ्ट भी तैयार किया गया। इससे पूर्व भाड़ावास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज पर भी चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि भाड़ावास फाटक को पहले प्राथमिकता से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह है प्रावधान, 20 हजार परिवार प्रभावित
हाल ही में जारी रेलवे के नए नियमों के अनुसार रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने में आधा पैसा राज्य सरकार और आधा पैसा रेलवे वहन करता है। इससे यह परेशानी शीघ्र हल हो सकती है। शहर के नारनौल और महेंद्रगढ़ फाटक से शहर के शास्त्री नगर, गुलाबी बाग और विकास नगर के करीब 20 हजार परिवार प्रभावित हैं। इन फाटकों के बीच में हजारों की संख्या में परिवार रहते हैं। उनको फाटक बंद रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनमें से नारनौल वाला फाटक तो अधिकांश समय बंद ही मिलता है। ऐसे में फाटक पार करने के लिए भी लोगों को भारी परेशानी होती है। यहां फाटक बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज
संभावना जताई जा रही है नारनौल-महेंद्रगढ़ फाटक पर बनने वाला ओवरब्रिज वाई शेप में बन सकता है। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी भी नहीं होगी। यह एक तरफ से गोपाल देव चौक के समीप से शुरू होकर आगे बेरली रोड पर उतरेगा। वहीं एक सिरा महेंद्रगढ़ रोड पर खुलेगा। यह ओवरब्रिज दो रेलवे लाइन को क्रॉस कराएगा। इसकी लंबाई भी करीब दो किलोमीटर तक हो सकती है।

अभी यह है शहर की स्थिति
अभी फिलहाल शहर में दो ओवरब्रिज हैं। इनमें से एक नाईवाली ओवरब्रिज और दूसरा झज्जर रोड पर है। दो ओवरब्रिज होने के बाद भी शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। संभावना जताई जा रही है कि दो और ओवरब्रिजों के बनने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। अभी शहर का डबल फाटक 58-बी का मामला भी अधर में झूल रहा है। पिछले दिनों इस फाटक पर बनने वाले अंडरपास का टेंडर भी कैंसल हो गया। इस अंडरपास के बनने के बाद फाटक से प्रभावित 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

लोगों की परेशानी उनकी जुबानी
नारनौल-महेंद्रगढ़ लाइन पर फाटकों के चलते करीब 20 हजार परिवार प्रभावित हैं। लोगों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा तो इस कारण काफी लेट हो जाते हैं। - अमृतकला टिकानिया, पार्षद वार्ड संख्या-30
दो नए ओवरब्रिज बनने के बाद शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जाम के चलते शहर की गति ही रुक गई है। इन दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज बनना बहुत जरूरी था। - विकास खोला, विजय नगर
सुबह स्कूल और ड्यूटी पर जाते समय लोग फाटक के फेर में फंस जाते हैं। इससे उन्हें अपने नियत समय पर पहुंचने में बहुत देर हो जाती है। ये दोनों ओवरब्रिज शीघ्र बनने चाहिए। इससे लोगों को लाभ हो। - अंकित रोलियावास, विद्यार्थी
फाटक पर लंबी लाइन लगने से बड़ी परेशानी होती है। महेंद्रगढ़ और कोसली जाने वाले वाहन चालकों को सरलता होगी। यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। इसकी जनता को बहुत जरूरत है। - प्रमिला भार्गव, वार्ड-31


पिछले दिनों बीएंडआर अधिकारियों के साथ महेंद्रग्रढ़-नारनौल लाइन पर ओवरब्रिज बनाने पर मंथन किया गया। अभी हालांकि यह शुरुआत प्रोसेस है। इसमें अभी समय लगेगा। इसके बनने के बाद आम जन को काफी लाभ होगा। - डॉ. यश गर्ग, जिला उपायुक्त, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed