{"_id":"6a8f0f964629002ecc0c467d","slug":"khelo-india-samvad-at-pgims-today-two-distinguished-athletes-to-provide-inspiration-rohtak-news-c-17-ali1038-910693-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआईएमएस में खेलो इंडिया संवाद आज, दो विशिष्ट खिलाड़ी देंगे प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआईएमएस में खेलो इंडिया संवाद आज, दो विशिष्ट खिलाड़ी देंगे प्रेरणा
Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में वीरवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता रानी सिंघल ने बताया कि मेरा युवा भारत के सहयोग से यह कार्यक्रम एलटी-1 में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा जिसमें वे देश भर के युवाओं को खेल, फिटनेस और युवा नेतृत्व वाले राष्ट्र निर्माण के विजन पर संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में दो विशिष्ट खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। इनमें पहले हैं ओलंपियन पहलवान अशोक कुमार गर्ग जो राष्ट्र मंडल विजेता व विश्व पुलिस विजेता रहे हैं। दूसरी विशेष आमंत्रित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियन ईशा खासा हैं।
विज्ञापन
इन्होंने 2015 में लॉस एंजिल्स अमेरिका में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में टेबल टेनिस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। 2013 के एशिया-पैसिफिक गेम्स व 2007 शंघाई स्पेशल ओलंपिक सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते।