फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 small cylinders seized from 16 shops

16 दुकानों से जब्त किए 45 छोटे सिलिंडर

Mon, 13 Sep 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
45 small cylinders seized from 16 shops
पिछले दिनों गढ़ी बोहर में छोटे सिलिंडर के चलते हुए हादसे के बाद खाद्य व आपूर्ति विभाग ने रविवार को इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 16 दुकानों से 45 छोटे सिलिंडर जब्त किए गए। सिलिंडर भरने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। फिर जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक कार्रवाई पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश आर्य और शैलेंद्र की टीम पहले गढ़ी बोहर स्थित रोहतक गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंची। गोदाम से सिलिंडर रखने के लिए वाहन और दो-तीन कर्मचारियों को लेकर शाम करीब चार बजे कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले टीम गढ़ी बोहर पहुंची पर वहां दुकानें बंद थीं। विभागीय अधिकारियों को भी इस दौरान पता चला कि श्रमिक शाम करीब छह बजे छुट्टी करते हैं। इसलिए छोटे सिलिंडर भरने वाले दुकानदार उसी समय दुकान खोलते हैं। अस्थल बोहर में पेट्रोल पंप के पास खेड़ी साध रोड पर एक लड़का खोखे में छोटा सिलिंडर भर रहा था। वहां से दो सिलिंडर और पिन जब्त की गई। इसके बाद टीम झज्जर चुंगी पहुंची, वहां भी तीन दुकानों पर छापा मारा गया। सभी जगह 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलिंडरों से पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। सभी दुकानों से छोटे सिलिंडर जब्त किए गए। इसके बाद खाद्य व आपूर्ति विभाग की टीम भिवानी चुंगी, कच्चा बेरी रोड, हिसार बाईपास और रामगोपाल कॉलोनी में अभियान चलाया। इन इलाकों में बड़ी संख्या में श्रमिक रहते हैं। यहां कई दुकानों पर घरेलू सिलिंडरों से छोटे सिलिंडर भरे जा रहे थे। सभी जगह से सिलिंडर जब्त कर लिए गए। रात करीब आठ बजे खत्म हुई कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने 16 दुकानों से 45 सिलिंडर जब्त किए। कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

महंगी गैस और सुरक्षा से खिलवाड़
कार्रवाई के दौरान खाद्य व आपूर्ति विभाग की टीम के संज्ञान में आया कि श्रमिक महंगी गैस खरीद कर अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे। जितने भी छोटे सिलिंडर मिले, वे मानकों के अनुरूप नहीं थे। गढ़ी बोहर में पिछले दिनों हुआ हादसा इसी वजह से हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि सभी गैस एजेंसियों के पास पांच किलोग्राम के सिलिंडर उपलब्ध हैं। एजेंसी में गैस 70 रुपये प्रति किलोग्राम मिलती है। उनके सिलिंडर आईएसआई मार्का होते हैं। लेकिन श्रमिक वहां से न खरीद कर इन दुकानदारों से 100 रुपये प्रति किलोग्राम गैस खरीदते हैं। ये ऐसे सिलिंडर हैं, जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे सिलिंडर के चलते पिछले दिनों हुए हादसे के बाद एक टीम गठित कर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम ने 16 दुकानों से 45 छोटे सिलिंडर जब्त किए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
- अपर तिवारी, जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed