फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4163 took the exam in three layer security, 115 remained absent

Rohtak News: थ्री लेयर सुरक्षा में 4163 ने दी परीक्षा, 115 रहे अनुपस्थित

Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
4163 took the exam in three layer security, 115 remained absent
रोहतक।
विज्ञापन

जिले में रविवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें 4163 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 115 अनुपस्थित रहे। नकल रहित, निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए थ्री लेयर सुरक्षा रही। सेक्टर चार स्थित मॉडल स्कूल में बने केंद्र में एक अभ्यर्थी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा। परीक्षा के लिए जिले के 4278 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के बड़े प्रबंधन रहे। इसके चलते महिला उम्मीदवारों के बालों से क्लचर, रबड़ बैंड और अन्य चीजें निकलवा दी गईं। परीक्षा में थ्री लेयर सुरक्षा बनाई गई। इसके तहत केंद्र के प्रवेश द्वार पर पहली लेयर ने केवल उम्म्मीदवारों को अंदर प्रवेश करने दिया। इसके बाद दूसरी लेयर के तहत विद्यार्थियों की जांच की गई। इन्हें किसी तरह के उपकरण अंदर नहीं ले जाने दिए गए। अंतिम और तीसरी लेयर के तहत विद्यार्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई गई। इसके अलावा सभी केंद्रों पर जैमर लगे रहे। प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी भी विशेष रूप से लगाया गया था।
विज्ञापन

यह बोले अभ्यर्थी
परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजार रहे। नकल पर पूरी तरह अंकुश रहा। परीक्षा अच्छी रही।
- अमन, सेक्टर 36 सनसिटी
पेपर अच्छा रहा। अपना पढ़ा हुआ ही परीक्षा में आया। अब परिणाम का इंतजार है। अच्छा परिणाम ही सपने साकार करेगा।
कपिल, बांलद
पेपर सही हुआ। परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़े प्रश्नों में से ही सवाल पूछे गए। इसलिए हल करना आसान रहा। अब परिणाम का इंतजार है।
लक्ष्य, रोहतक

जिले के सभी आठ केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं भी किसी तरह की परेशानी या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। -डाॅ. अरुणा तनेजा, प्राचार्य, मॉडल स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed