फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फिजिकल से पहले ही मैदान छोड़ गए झज्जर और बेरी के 2623 अभ्यर्थी

फिजिकल से पहले ही मैदान छोड़ गए झज्जर और बेरी के 2623 अभ्यर्थी

Sun, 30 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
फिजिकल से पहले ही मैदान छोड़ गए  झज्जर और बेरी के 2623 अभ्यर्थी
फिजिकल से पहले ही मैदान छोड़ गए झज्जर और बेरी के 2623 अभ्यर्थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के दौरान झज्जर और बेरी के 2623 अभ्यर्थी फिजिकल से पहले ही मैदान छोड़ गए। अभ्यर्थी फिजिकल के लिए पंजीकृत थे, लेकिन भर्ती में नहीं पहुंचे। फिजिकल में दोनों तहसीलों के 4050 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया गया, जिसमें 354 अभ्यर्थी ही पास हो सके। फेल होने वाले अभ्यर्थियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया।

सेना भर्ती में शनिवार को झज्जर और बेरी तहसील के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दोनों तहसीलों के अभ्यर्थियों को रात दो बजे मैदान में एंट्री दी गई। रोजाना की भांति सुबह 3:30 बजे दौड़ शुरू की गई, जो सामान्य दिनों के मुकाबले तीन घंटे ज्यादा करीब दस बजे तक चली। बिग्रेडियर तुषार मिश्रा ने बताया कि भर्ती में सोल्जर जीडी के लिए 3169 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन फिजिकल में 2051 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन


इसमें दौड़ और अन्य प्रक्रिया में 231 अभ्यर्थी पास हुए। इसी तरह सोल्जर क्लर्क में पंजीकृत 1911 अभ्यर्थियों में से फिजिकल में मात्र 1228 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें से 66 अभ्यर्थियों को फिजिकल में फिट पाया गया। सोल्जर टेक्निकल में 810 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इसमें भी 432 अभ्यर्थी ही पहुंचे। दौड़ और बाकी प्रक्रिया में केवल 24 अभ्यर्थी योग्य पाए गए। इसके अलावा सोल्जर ट्रेडमैन में पंजीकृत 783 अभ्यर्थियों में से 339 फिजिकल में शामिल हुए और मात्र 33 अभ्यर्थी फिजिकल में पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिकल में दोनों तहसीलों के कुल अभ्यर्थी 6673 पंजीकृत थे, जिसमें केवल 4050 अभ्यर्थी शामिल हुए और फिजिकल में 354 अभ्यर्थी चुने गए। 354 अभ्यर्थियों में से देर शाम तक 219 अभ्यर्थियों का मेडिकल हो चुका था। इसमें 115 फिट मिल चुके थे। जबकि बाकी का मेडिकल चल रहा था।

भर्ती में पहुंच रहे फर्जी अभ्यर्थी
अधिकारियों के अनुसार, भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। उसमें कई अभ्यर्थी ऐसे मिल चुके हैं, जिनके दस्तावेज में खामियां थीं। ऐसे में उन्हें तत्काल बाहर निकाल दिया गया। हालांकि अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद न हो, इसके लिए उनकी एफआईआर नहीं कराई गई।


आज होगी रोहतक-कलानौर के अभ्यर्थियों की भर्ती
शेड्यूल के अनुसार रविवार को रोहतक और कलानौर के अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। 31 जुलाई को महम और सांपला तहसील के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहली अगस्त को आरक्षित दिन और मेडिकल जांच के लिए रखा गया। 2 अगस्त को भर्ती के अंतिम दिन बचे हुए अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed