फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   38 military personnel completed footwear manufacturing training at FDDI.

Rohtak News: एफडीडीआई में 38 सैन्यकर्मियों ने पादुका निर्माण का प्रशिक्षण पूरा किया

Fri, 28 Aug 2026 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
38 military personnel completed footwear manufacturing training at FDDI.
59-एफडीडीआई में पादुका निर्माण के प्रशिक्षण ​शिविर में मौजूद सैन्यकर्मी। स्रोत : संस्थान
रोहतक। पादुका अभिकल्प एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) में भारतीय सशस्त्र बलों के 38 सैन्यकर्मियों का तीन माह का पादुका निर्माण एवं खुदरा बिक्री पाठ्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय के अधीन 8 जून से 28 अगस्त तक चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मकसद सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल देकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देना था। प्रशिक्षण में पादुका डिजाइन, आधुनिक निर्माण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और खुदरा प्रबंधन की सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट दिवतेज रहे। संस्थान की कार्यकारी निदेशक सरिता, विभागाध्यक्ष मनोज रॉय और संयोजक नवनीत कुमार मौजूद रहे। सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक सरिता ने कहा कि सैनिकों का अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पादुका उद्योग में उनके पुनर्वास में मददगार होगी और वे स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed